जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला जमशेदपुर आगमन होगा।
इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर रविवार को उपायुक्त समेत तमाम वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर का निरीक्षण किया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया गया और संबंधित पदाधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
यहां बताते चलें कि, 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। सुबह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर में ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
इसके बाद आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में भी राष्ट्रपति शिरकत करेंगी।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी तरह की कमी न रह जाए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


