- सिविल सर्जन ने व्यवस्था का दिया निर्देश
गुमला। चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन डॉ. शंभुनाथ चौधरी ने शनिवार देर शाम दौरा कर गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अनुमंडल स्तरीय अस्पताल के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। डॉ. चौधरी ने वर्तमान में जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा है, उस पूरे परिसर का घूम-घूम कर निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजी और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। मौके पर मौजूद कर्मियों से बातचीत भी की।
डॉ. चौधरी ने बताया कि चैनपुर सीएचसी का कार्यक्षेत्र बहुत बड़ा है। यहां 10 पंचायतों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों को काफी असुविधा हो रही थी, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई थी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर यहां चार नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।
अभी तक डॉक्टर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहते थे, अब इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए 24 घंटे डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनता को हर समय बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
डॉ. चौधरी ने निर्माणाधीन अनुमंडल स्तरीय अस्पताल के निर्माण कार्य की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की। ठेकेदार को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्तापूर्वक हो और इसे समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, जिससे क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ. शंभुनाथ चौधरी के साथ उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर, एसएमओ डॉ. धनुराज सुब्रह्मरु सहित जिले से आए अन्य कर्मी भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


