- प्रसिद्ध रागी जत्था भाई बलजीत सिंह विशेष रूप से शिरकत करेंगे
रांची। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने दो दिवसीय समागम का आयोजन किया है। इस अवसर पर 3 जनवरी को शाम 8:30 बजे से रात 11:30 तक बजे तक और 4 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा।
इन दोनों दीवानों में स्त्री सत्संग सभा और हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा शबद गायन होगा। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह द्वारा कथा वाचन होगा। विशेष रूप से पधार रहे सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था भाई बलजीत सिंह पटियाला वाले दोनों दीवानों में शबद गायन कर साध संगत को निहाल करेंगे।
दोनों दीवानों की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब के चैनल मेरे साहब पर किया जाएगा। इस मौके पर गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में 4 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर 15 दिसंबर से प्रभात फेरियों की शुरुआत हो चुकी है,जिसका समापन 23 दिसंबर को होगा। पटना साहिब में प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए 23 और 24 दिसंबर को लगभग 600 श्रद्धालुओं का जत्था रेल और सड़क मार्ग से इंदर मिढा और रमेश पपनेजा के नेतृत्व में रांची से रवाना होगा।
गुरुवार को गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा प्रभात फेरी सुबह 6 बजे दर्शन दिऊडी गेट से निकल कर विजय कटारिया, चुन्नी लाल पपनेजा, नानक चन्द्र अरोड़ा, मुकेश तलेजा, राजेन्द्र मक्कड़ ,नन्द किशोर अरोड़ा की गलियों और गेरा चौक से होते हुए वापस दर्शन दिऊडी गेट पहुंच कर सुबह 8 बजे समाप्त हो गई। शबद गायन कर कृष्णा नगर कॉलोनी की गलियों में भक्ति का रस घोला।
सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभात फेरी की अगुवाई की। मनीष मिड्ढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु से मंगल कामना की अरदास की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


