पत्रकार से दुर्व्‍यवहार पर थाना प्रमारी निलंबित, आदेश जारी

झारखंड
Spread the love

दुमका। पत्रकार से दुर्व्‍यवहार करने पर दुमका जिले के हंसडीहा थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। जांच प्रतिवेदन के आलोक में यह कदम उठाया गया। इसका आदेश एसपी ने 29 दिसंबर को जारी किया।

जारी आदेश में कहा गया है कि थाना प्रभारी के विरुद्ध लगाये गये आरोप की जांच कर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए 28 दिसंबर, 2025 को जरमुंडी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। इसके अनुपालन में इनके द्वारा 29 दिसंबर, 2025 को जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया है।

जांच प्रतिवेदन में हंसडीहा थाना प्रभारी पु०अ०नि० ताराचंद द्वारा पत्रकार मृत्युंजय पाण्डे के साथ अभद्र व्यवहार एवं धक्का-मुक्की करने का उल्लेख किया गया है। ताराचंद द्वारा किये गये कृत्य से पुलिरा की छवि धूमिल हुई है। उपरोक्त कृत्य इनके कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता, मनमानेपन आचरण को परिलक्षित करता है।

अतः ताराचंद को उक्‍त आरोप के लिए तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित करते हुए इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का निर्देश दिया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दुमका होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK