रांची। बरियातु स्थित पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पहला स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस से पूर्व अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव स्टेडियम रांची में किया गया। इसमें फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिता हुईं।
इसके बाद आईएमए हॉल में अस्पताल का वार्षिक स्थापना समारोह मनाया गया। समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अस्पताल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी मानस लाभ ने हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के एक वर्ष पूर्ण होने पर डॉक्टर परामर्श एवं जांच पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। यह 31 दिसंबर, 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. अरविंद चरण मंगल एवं डॉ. प्रशांत कुमार, सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासनिक कर्मचारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


