- प्रति क्विंटल 2450 रुपए की दर से होगा भुगतान
पलामू। पलामू जिले में इस वर्ष जिले में 63 धान अधिप्राप्ति केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान की खरीदी की जायेगी। सोमवार को चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बांसडीह पैक्स का उद्घटान डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने किया। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू भी उपस्थित रहीं।
इसी तरह हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत हुसैनाबाद व्यापार मंडल केंद्र का उदघाटन हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने किया। मौके पर हुसैनाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे। अन्य धान अधिप्राप्ति केंद्रों का उद्घटान अलग-अलग स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारियों ने किया।
इस वर्ष पलामू के लिए 2 लाख क्विंटल धान क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित है। किसानों को 2450 रूपये प्रति क्विंटल की दर से राशि भुगतान किया जायेगा। धान क्रय को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है।
किसान को धान बिक्री करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से किसान स्वयं भी स्लॉट बुक कर सकते हैं। धान अधिप्राप्ति के लिए अधिकतम सीमा प्रति किसान 200 क्विंटल तक निर्धारित है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


