बिहार के नितिन नबीन बने भाजपा के सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अपने फैसले से हमेशा चौंकाते रही है।इसी कड़ी में भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के साथ ही 45 वर्षीय नितिन नबीन ने भाजपा के इतिहास में नया रिकॉर्ड कायम किया है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने की जिम्मेदारी सौंपी है।

नितिन नबीन 1980 में बनी भाजपा के सबसे कम उम्र के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। नितिन नबीन के नाम के एलान के साथ ही भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब नेक्स्ट जनरेशन लीडरशिप तैयार कर रही है।

क्योंकि वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को संगठन और सरकार दोनों का अनुभव है। अब नितिन के नेतृत्व में पार्टी की कवायद होगी कि संगठन को और मजबूत किया जाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *