- उप विकास आयुक्त ने की समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा 26 दिसंबर को की। बैठक में उपस्थित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।
समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा सभी सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, शौचालय, जलापूर्ति रेनवाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका योजना आदि को क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। साथ ही फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के माध्यम से सभी आंगनबाड़ी के लाभार्थियों का शत प्रतिशत डाटा ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के उपस्थित प्रतिनिधियों को सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का आयुष्मान कार्ड पूर्ण करने और सभी लाभार्थियों का आभा कार्ड का निर्माण अगले 15 दिनों में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उपस्थित महिला सुपरवाइजर और शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता व कनीय अभियंता समेत सभी संबंधितों को जर्जर एवं किराए के भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का संयुक्त सर्वे अगले 10 दिनों के अंदर पूर्ण करते हुए नजदीकी विद्यालयों में शिफ्ट करने का निर्देश दिया।
शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को सावित्रीबाई फुले योजना के अंतर्गत जिले के सभी स्कूलों में वर्ग 8 से ऊपर के लंबित आवेदनों को अतिशीघ्र परियोजना कार्यालय को फॉरवर्ड करने का निर्देश दिया, ताकि लाभुकों को वांछित राशि का भुगतान किया जा सके।
इस दौरान मातृ वंदन योजना का आंगनबाड़ी केंद्रवार समीक्षा की गई। कार्य में लापरवाही बरतने वाली सेविका पर उचित कारवाई करने का निर्देश दिया। जिम्मेवारियों के निर्वहन में लगातार लापरवाही बरतने वाली सेविका/सहायिका को सेवा मुक्त करने का प्रस्ताव भेजने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया।
जिले में चयनित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, जलापूर्ति, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा पोषण वाटिका की व्यवस्था के लिए विभिन्न परियोजनाओं से आंगनबाड़ी केंद्र की सूची अगले दो दिनों के अंदर अवश्य रूप से उपलब्ध कराने की बात कही गई।
बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न परियोजनाओं के सीडीपीओ, महिला सुपरवाइजर एवं शिक्षा विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता व भवन निर्माण विभाग समेत स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


