नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्‍ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या किरण यादव ने रामानुजन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्राचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए महान गणितज्ञ के जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया। कहा कि गणित हमें कठिन से कठिन परिस्थितियों से लड़ना सिखाता है। हमें जुझारू बनाता है।

इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें गणित रेस, क्विज़, सुडोकू और रूबिक्स क्यूब आदि शामिल थीं। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़ -चढ़कर भाग लिया।

विद्यार्थियों को रामानुजन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अ मैन हू न्यू इनफिनिटी’ दिखायी गयी, जिसका मुख्य उद्देश्य था कि विद्यार्थी उनके जीवन से प्रेरित हो सकें। सीखें कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी हम अपने जीवन के लक्ष्य को पा सकते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के गणित शिक्षकों अनिल कुमार और रविन्द्र सिंह एवं सभी शिक्षकों और शिक्षेत्तर कर्मचारियों का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK