रांची। झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में विद्यापति दलान, हरमू के सामने छठ तालाब परिसर में मैथिली अधिकार दिवस का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर मंच के सदस्य समूह में मिथिला के पारंपरिक परिधान धोती-कुर्ता में विद्यापति दलान से चलकर मेन रोड कडरू मोड़े पहुंचे। वहां स्थित बाबा विद्यापति की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।
छठ तालाब परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत विद्यापति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। महासचिव जयंत कुमार झा ने कार्यक्रम की चर्चा की। डॉ. भीमनाथ झा विरचित भावांजलि, साहित्य मूर्ति पुस्तक का विमोचन हुआ। पुस्तक पर डॉ.कृष्ण मोहन झा, प्रमोद कुमार झा, हितनाथ झा ने अपने उद्गार ब्यक्त किये।
प्रो. महेन्द्र को मुख्य अतिथि शशि प्रकाश झा, अध्यक्ष बिनय कुमार झा, महासचिव जयंत कुमार झा एवं कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने 35,000 रुपये-का चेक, पाग शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पंचांग सह कैलेंडर का लोकार्पण मुख्य अतिथि कोल इंडिया के जीएम ललित कुमार चौधरी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश झा, रंधीर झा, बाबू लाल झा, मोहन झा परोसी, कौशल किशोर झा, आत्मेश्वर झा, ब्रज कुमार झा, भारतेन्दु कुमार झा, शतीष कुमार मिश्र, सुकुमार नाथ झा सहित अन्य सदस्यों ने भागीदारी निभाई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


