नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में भाषा मेला का आयोजन

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में भाषा मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से देश की बहुभाषीय विशेषता पर प्रकाश डाला गया। जहां एक तरफ भारत की अलग-अलग भाषाओं में अभिवादन किया गया, वहीं दूसरी ओर लघु नाटिका के माध्यम से यह दर्शाने का प्रयास किया गया कि चाहे भाषा कोई भी हो भावनाएं सभी में एक ही हैं।

कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अलग-अलग भाषाओं में कविताएं भी प्रस्तुत की। एक फ्यूजन डांस के माध्यम से देश की विभिन्न संस्कृति एवं विभिन्न प्रांतों के लोक नृत्य को भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से देश की एकता मजबूत होती है। विद्यार्थियों को देश के अन्य हिस्सों की संस्कृति को जानने का भी मौका मिलता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK