धनबाद। देश की महत्वाकांक्षी रोजगार योजना मनरेगा का नाम बदलकर “वीबी जीराम जी– विकसित भारत: गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” किए जाने का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विरोध किया। इसके खिलाफ प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च निकाला। इसके बाद एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन में झामुमो धनबाद जिला अंतर्गत केंद्रीय सदस्य, जिला समिति, महानगर, नगर एवं नगर पंचायत, सभी प्रखंडों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
धरना स्थल पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने कहा कि मनरेगा को खत्म कर केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या और कानून का उल्लंघन किया है।
यह फैसला साफ तौर पर गरीब, मजदूर और ग्रामीण विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। झामुमो इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा। जरूरत पड़ी तो इससे भी तेज और व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में अल्पसंख्यक मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, छात्र मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा, व्यवसायिक मोर्चा, क्रीड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा, झा.को.म.यू. के केंद्रीय, एरिया, ईसीएल एवं बीसीसीएल जोन के नेता, पूर्व बीससूत्री सदस्य, सोशल मीडिया टीम सहित बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


