Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। वर्तमान में कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज की गई है। राज्य के 8 जिलों में 18 और 19 दिसंबर को शीतलहर चलेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 17 दिसंबर, 2025 को दी।
तापमान में यथावत
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
कोहरा छाया रहेगा
मौसम केंद्र के अनुसार 18 से 23 दिसंबर तक सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।
यहां चलेगी शीतलहर
केंद्र के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की आशंका है।
इसका रखें ख्याल
अपनी त्वचा को नियमित रूप से तेल/क्रीम से मॉइस्चराइज़ करें।
विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। पर्याप्त तरल पदार्थ, खासकर गर्म तरल पदार्थ पिएं।
बाहरी गतिविधियों से बचें या सीमित करें।
कपड़े को सूखा रखें। यदि गीला हो तो शरीर की गर्मी के नुकसान को रोकने के लिए तुरंत कपड़े बदलें। इंसुलेटेड/वाटरप्रूफ जूते पहनें।
शरीर के प्रभावित हिस्से को गुनगुने पानी से धीरे-धीरे गर्म करें। त्वचा को जोर से नहीं रगड़ें।
यदि प्रभावित त्वचा क्षेत्र काला पड़ जाए तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
जहरीले धुएं से बचने के लिए हीटर का उपयोग करते समय वेंटिलेशन बनाए रखें।
विद्युत और गैस ताप उपकरणों का उपयोग करते समय सुरक्षा उपाय करें।
सुबह-शाम बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


