Jharkhand Weather : कल पिकनिक पर जाने से पहले जान लें कैसा रहेगा आपके यहां का मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। नया साल कल यानी 1 जनवरी से शुरू हो रहा है। नया साल के अवसर पर कई लोग पिकनिक पर जाने की योजना भी बताने हैं। पिकनिक पर जाने से पहले इसकी जानकारी हो जाने पर इस अनुरुप योजना बनाई जा सकती है।

तापमान में बदलाव होगा

रांची मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

आसमान साफ रहेगा

मौसम केंद्र के अनुसार 1 जनवरी से 6 जनवरी को सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा।

यहां रहेगा घना कोहरा

केंद्र के अनुसार 1 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर आदि जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा।

इसका रखें ख्‍याल

गाड़ी चलाते समय या किसी परिवहन माध्‍यम से बाहर निकलते समय सावधान रहें। गाड़ी चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। अपनी यात्रा के पुनर्निर्धारण के लिए एयरलाइंस और रेलवे एवं राज्‍य परिवहन से संपर्क में रहें। जरूरी रहने पर ही घर से बाहर निकलें। चेहरे को ढक कर रखें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK