Jharkhand: चोरों ने बंद घर से सोने-चांदी और कैश पर किया हाथ साफ

अपराध झारखंड
Spread the love

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में बढ़ते अपराध के ग्राफ ने शहरवासियों को सकते में डाल दिया है।

शहर के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की पंडुकी बस्ती में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

जमुना प्रसाद पांडेय उर्फ बबलू पांडेय अपने परिवार के साथ निरसा ससुराल गए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर जमुना के घर में घुसे। इसके बाद अलमारी तोड़कर उसमें रखे 30 हजार कैश सहित सोने-चांदी के कीमती आभूषण चुरा लिए।

पीड़ित जमुना प्रसाद पांडेय के अनुसार, चोरों ने सोने की चेन, लॉकेट, दो जोड़ी कानबाली, दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र और एक मांगटीका पर हाथ साफ किया है।

इसके अलावा चांदी की छह जोड़ी पायल, छह चांदी की चेन, नाक की बेसर और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

खास बात यह रही कि चोरों ने घर के अन्य सामानों को नहीं छुआ, केवल अलमारी को ही निशाना बनाया, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है।

शनिवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा, तो उन्होंने जमुना को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही वह घर पहुंचे और बरवाअड्डा थाना में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK