- संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, जिला विस्तार एवं कोष संग्रह पर हुआ व्यापक विमर्श
रांची। हिंदी साहित्य भारती] झारखंड प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लालपुर स्थित एक होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ सुनीता कुमारी ने किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का आधार है। संगठन को गांव-गांव और जिले-जिले तक सक्रिय करना समय की आवश्यकता है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि नियमित बैठकें, सक्रिय जिला इकाइयां और अनुशासित कार्यप्रणाली ही संगठन को मजबूत बना सकती है। उन्होंने मासिक ऑनलाइन एवं प्रत्यक्ष बैठकों की अनिवार्यता पर जोर दिया। अधिक से अधिक सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में कोष संग्रह को लेकर विचार-विमर्श हुआ। संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए कोष की आवश्यकता बताते हुए व्यावहारिक और पारदर्शी उपायों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही जिला स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर प्रत्येक जिले में सक्रिय इकाइयों के गठन एवं कार्ययोजना पर सहमति बनी।
प्रदेश प्रभारी डॉ. अरुण कुमार सज्जन ने संगठन की वैचारिक प्रतिबद्धता, अनुशासन और दीर्घकालिक रणनीति पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि साहित्यिक चेतना के साथ-साथ संगठनात्मक मजबूती हिंदी साहित्य भारती की पहचान है।
वरिष्ठ समाजसेवी शंकर दुबे, प्राचार्य विजय कुमार शर्मा, डॉ. अटल पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अशोक कुमार शुक्ला, मनीष अरविंद, अमित नाथ चरण, पूजा रत्नाकर, गया प्रसाद राय, बजरंग बर्मा, संजीव दत्ता, बलराम पाठक, अमित कुमार कश्यप, नवीन कुमार राय सहित अनेक सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझाव रखे।
इस अवसर पर राजेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, देवानंद राय, आलोक झा, वीर बहादुर सिंह, प्रीत यादव, सुकुमार झा, अनिकेत सिंह, संजीत राम, मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


