Jharkhand: पुलिस ने अभियान चलाकर 59 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर झारखंड के बोकारो जिला से आई है, जहां जोनल आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 14 दिसंबर की रात बोकारो जोन में विभिन्न अपराधों में शामिल अभियुक्तों, वारंटियों और फरार अपराधियों के विरुद्ध एक व्यापक अभियान’ चलाया गया।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई करना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना था। अभियान के दौरान विभिन्न अपराधों में संलिप्त कुल 59 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा पुलिस टीमों ने 282 लंबित गिरफ्तारी वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया। लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों से संबंधित पांच कुर्की जब्ती आदेशों का भी निष्पादन किया गया।

आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और न्याय प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आईजी ने प्रक्षेत्र के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि वे एक ही समय पर छापेमारी और निगरानी अभियान चलाएं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK