झारखंड मिक्स बॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण सहित 8 पदक

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। झारखंड मिक्स बॉक्सिंग संघ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस शानदार सफलता से खिलाड़ियों ने ना केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है।

झारखंड मिक्स बॉक्सिंग टीम के कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी ने बताया कि खिलाड़ियों ने लंबे समय तक कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और दिन-रात की मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह जीत खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और समर्पण का परिणाम है।

स्वर्ण पदक जीतने वालों में आरती कुमारी, शिवदत्त लोहरा, कंचन कुमारी और स्नेहा कुमारी हैं। तेजस्वी कुमार और रौनिका रशी ने रजत पदक प्राप्त किया। करिश्मा कुमारी और अंश कुमार सिंह ने कांस्य पदक जीतकर टीम की झोली में पदक जोड़े।

कोच ने बताया कि सभी खिलाड़ी हटिया एक्सप्रेस से रांची के लिए आज रात रवाना होंगे। इस सफलता पर झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदधारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। रांची पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *