Jharkhand; बोकारो स्टील प्लांट के जीएम कौस्तुभ बसु को छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

बोकारो। इंसान को अपने किए कुकर्मों की सजा भुगतनी ही पड़ती है। कुकर्म के आरोप में बोकारो स्टील प्लांट के जीएम कौस्तुभ बसु को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार बोकारो स्टील प्लांट के उच्च पदस्थ अधिकारी को एक गंभीर मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बोकारो स्टील प्लांट के जनरल मैनेजर कौस्तुभ बसु को बुधवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला की पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार कर लिया।

कौस्तुभ बसु पर यह कार्रवाई भिलाई की एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के गंभीर आरोपों के आधार पर की गई है।

महिला ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद दुर्ग जिला पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए बोकारो पहुंची।

गिरफ्तारी के बाद, पुलिस आरोपी अधिकारी कौस्तुभ बसु को लेकर सबसे पहले सदर अस्पताल पहुंची, जहां उनका अनिवार्य मेडिकल जांच करायी गयी।

मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ भिलाई ले गई। अब उन्हें छत्तीसगढ़ की स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK