गणपत लाल चौरसिया
गुमला। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के गुमला आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूर्णतः सतर्क एवं प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है। राष्ट्रपति के आगमन, सुरक्षित आवागमन एवं कार्यक्रम के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासनिक, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल स्तर पर समन्वित कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिश बिन ज़मां के नेतृत्व में जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले अंतर्गत आगडीह स्थित हवाई पट्टी का संयुक्त निरीक्षण किया। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति का आगमन हेलीकॉप्टर के माध्यम से उक्त हवाई पट्टी से गुमला जिले में संभावित है।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की संभावित सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए अंतरराज्यीय समन्वय एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान गुमला–जशपुर अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में ही दोनों जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के बीच स्थल पर ही उच्चस्तरीय समन्वय स्थापित करते हुए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जशपुर उपायुक्त रोहित व्यास एवं पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के साथ सीमा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, हवाई आवागमन, रूट प्लानिंग, फोर्स डिप्लॉयमेंट, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली एवं समग्र सुरक्षा योजना पर बिंदुवार चर्चा की गई।
दोनों जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सीमा क्षेत्र से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था पूर्णतः प्रभावी रहे।
वापसी के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मांझाटोली स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, पार्किंग व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट, आमजनों की सुविधा, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक प्रोटोकॉल आधारित निर्देश जारी किए गए।
कार्यक्रम स्थल में मौके पर वरीय अधिकारियों सहित जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


