रांची। भारत एवं नेपाल के बीच दिव्यांगजनों का 3 अंतर्राष्ट्रीय T-20 क्रिकेट मैच 13 से 15 दिसंबर तक अनगड़ा स्थित अमिताभ चौधरी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। सीरीज चैंपियन स्पिरिट कप दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ़ इंडिया से मान्यता प्राप्त झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन और राउंड टेबल इंडिया (244, 160, 284) के तत्वावधान में हो रहा है।
सूव्रो जोरदर के नेतृत्व में भारतीय टीम में महनतेस चालूवाड़ी (उप कप्तान), नफीस सिद्दकी, कैलाश प्रसाद, जमीर पठान, अनवर मुक्तार अंसारी, साजीद करीम तंबोली, धर्मेद्र कुमार, सैयद शाह अज़ीज़, अक़ीब मलिक, राहुल शर्मा, सूरज मनकले, मो.शौकत अली, जितेंद्र कुमार यादव, महेश कुमार अगली, श्याम चकवा, रांची के विजय कुमार महतो और चन्दन लोहरा शामिल हैं।
डीसीसीबीआई के अध्यक्ष मुकेश कंचन ने बताया कि नेपाल की टीम 12 दिसंबर को आएगी। झारखंड डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि उषा मार्टिन विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मैच में प्रवेश निशुल्क है।
संरक्षक रमेश सिंह ने बताया कि सरकार और उद्योग जगत को ऐसे आयोजन में और ज्यादा सहयोग करना चाहिए। प्रमुख समन्वयक प्रणव कुमार बब्बू ने बताया कि सभी मैच 11 बजे प्रारंभ होगा।
राउंडटेबल इंडिया के रांची चैप्टर 244 के अध्यक्ष आकाश खोसला ने कहा कि हमे इस तरह की प्रतियोगिताओं को और प्रोत्साहन देना चाहिए।
आयोजन में सरिता सिन्हा, जगदीश सिंह जग्गू, अंतु तिर्की, प्रियंका घोष, मुकेश कुमार आदि का विशेष योगदान है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


