रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी धीरे-धीरे शिकंजा कसते जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को एसीबी ने कमर्शियल टैक्स कमिश्नर और पूर्व में उत्पाद विभाग में कमिश्नर के रूप में योगदान दे चुके आईएएस अधिकारी अमित कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया है।
एसीबी ने उन्हें गुरुवार को समन भेजकर शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है। इस पूछताछ में एजेंसी को कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले इस मामले में आईएएस मुकेश कुमार, मनोज कुमार, जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, रामगढ़ डीसी फैज अहमद मुमताज से भी एसीबी पूछताछ कर चुकी है।
एसीबी जांच में पता चला है कि आईएएस अमित कुमार जब उत्पाद विभाग के आयुक्त थे, तब विजन और मार्शन नाम की कंपनियों में से एक की बैंक गारंटी फर्जी थी। लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
बताते चलें कि, झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों पर नामजद एफआईआर करायी है।
इस केस में पहली गिरफ्तारी वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे की हुई थी। एसीबी की एफआईआर में कहा गया है कि दो प्लेसमेंट एजेंसियों की फर्जी बैंक गारंटी की अधिकारियों ने जांच तक नहीं की, जिसकी वजह से 38.44 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


