- धार्मिक आस्था की गंगा बह रही है : संगीता कुमारी
लोहरदगा। जय श्रीराम समिति के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के हटिया मोहल्ला एवं कुम्बाटोली स्थित हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ो लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कोर कमेटी सदस्य सुषमा सिंह, शैलेश महतो, ओम महतो, संरक्षक राजेश महतो, जिला संगठन मंत्री बजरंग करवा, महिला कार्यकारी अध्यक्ष संगीता कुमारी, नगर अध्यक्ष दीपक साहू ने की।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष संगीता कुमारी ने कहा कि जय श्रीराम समिति की पहल से धार्मिक आस्था की गंगा बह रही है। ठंड के बावजूद छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं बड़े सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर अपनी आस्था को प्रदर्शित किया।
नगर अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि जय श्रीराम समिति की पहल से हर मंगलवार को महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। यह निरंतर चलता रहेगा। महावीर उरांव ने कहा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हर किसी को करना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता कुमारी, नगर अध्यक्ष दीपक साहू, वार्ड अध्यक्ष बिक्की कुशवाहा, कमलेश कुमार, निखिल कुमार, महावीर उरांव, बजरंग साहू, संतोष राम, राहुल कुमार की अहम भूमिका रही।
यजमान के रूप में कमलेश कुमार, विक्की कुमार कुशवाहा एवं महावीर उरांव थे। पुरोहित आशुतोष पाठक एवं कृष देव मिश्रा द्वारा हनुमान चालीसा पाठ संपन्न किया गया।
मौके पर कोर कमेटी सदस्य सुषमा सिंह, शैलेश महतो, अजय सोनी, लक्ष्मी भगत, अनूप गुप्ता, ओम महतो, संरक्षक राजेश महतो, अमरेश भारती, संजू महतो समेत सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


