Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 31 दिसंबर, 2025 का राशिफल

मेष

कार्यों में विघ्न आने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। मन अस्थिरता से भरा रहने का योग है। यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। मन भी अस्थिर और विचलित हो सकता है।

वृष

की गई यात्रा से लाभ के अवसर मिलेंगे। विरोधी परास्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य भी पूर्ण होने के योग हैं। अधूरी इच्‍छाओं की भी पूर्ति होने के योग हैं।

मिथुन

जीवन में उतार-चढ़ाव और बाधाओं के बावजूद धनलाभ होने का योग है। जो भी कार्य करेंगे, उसका प्रतिफल आने वाले समय में मिलेगा। यह सुखद अनुभव साबित हो सकता है। परिवार के साथ दिन शुभ रहने का योग है।

कर्क

प्रभाव और कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्‍ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विशिष्‍ट लोगों से संपर्क बनने के भी अवसर सामने आएंगे। सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। इसके अलावा उन्‍नति का भी योग है। शत्रु परास्‍त होंगे।

सिंह

यात्रा करनी पड़े तो सोच-समझकर ही करें। अन्‍यथा असुविधा का सामना करना पड़े। खानपान में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही के चलते प्रिय वस्‍तु के खोने की भी आशंका है। कार्य में सावधानी बरतें।

कन्या

मन में सकारात्मक विचार आएंगे। प्रत्‍येक कार्य में सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। शत्रु भी परास्‍त होंगे। मित्र और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी मदद से किसी की जिंदगी में सुख के क्षण आ सकते हैं।

तुला

आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह सुखद हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्‍नता का अनुभव करेंगे। परिवार के वरिष्‍ठों का सहयोग और आशीर्वाद मिलने के भी योग हैं। उपहार मिल सकता है।

वृश्चिक

प्रेम संबंधों में निराशा लगने के आसार हैं। मन को शांत रखें। भविष्‍य की चिंता नहीं करें। ईश्‍वर का स्‍मरण करें, सब बेहतर होगा। कर्मक्षेत्र में धनार्जन के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा। व्‍यर्थ की भागदौड़ संभव है।

धनु

शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्‍न होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने का भी योग है। नए अवसरों की संभावनाएं भी दस्‍तक दे रही हैं। जरूरत इन्‍हें समझने की है। सतर्क रहें और अवसर का लाभ लें।

मकर

कार्यक्षेत्र में वृद्धि होने के योग हैं। जो भी कार्य सोचेंगे, वह पूरा कर सकते हैं। जरूरी है कि कार्य को पूरी मेहनत और लगन से करें। नौकरी में उच्‍चाधिकारी का समर्थन मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

कुंभ

वाद-विवाद करने से बचें अन्‍यथा खुद का ही नुकसान कर बैठेंगे। व्‍यय अधिक और आय कम की स्थिति नजर आ रही है। सोच-समझकर व्‍यय करना बेहतर होगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति लापरवाही नहीं बरतें।

मीन

सफलता और विफलता दोनों का ही सामना करना पड़ सकता है। परेशान ना हों, ईश्‍वर और माता-पिता का स्‍मरण करें, सफलता मिलेगी। विरोधी नुकसान पहुंचाने के बारे में विचार कर सकते हैं। सतर्क रहें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *