- Horoscope : 23 दिसंबर, 2025 का राशिफल
मेष
कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा नहीं करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें।
वृष
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। नए संपर्क लाभदायक रहेंगे।
मिथुन
नई शक्ति और उर्जा महसूस करेंगे। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ भी प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
कर्क
बुद्धि-विवेक से सफलता आपके कदम चूमेगी। दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक बीतेगा। यात्रा मंगलमय रहेगी।
सिंह
वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। अनजाने में कही गई सही बात भी गलत हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या
सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। माता-पिता से सहयोग लें।
तुला
दिन शुभ होगा। धन लाभ के योग है। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे। किसी भी कार्य को करेंगे तो उसमें लाभ होगा। मन आनंदित होगा।
वृश्चिक
विचार किए साहसपूर्ण कार्य करें। सफलता साथ देगी। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। परिवार में आनन्द और उल्लास का माहौल रहेगा। सिद्धि प्राप्त होगी। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी।
धनु
बिना सोच-विचार किए कोई कार्य नहीं करें। अनावश्यक खर्च से बचें। शुभ कार्य आरंभ करने से पहले कुल देवी और देवता का ध्यान करें। खानपान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा।
मकर
आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी संयम रखते हुए कार्य करें। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। यात्रा से बचें।
कुंभ
आलस्य से मुक्ति मिलेगी। तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। परिवार समेत धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। अपने इष्ट और देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी।
मीन
घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। विवाद से दूर रहें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


