- Horoscope : 13 दिसंबर, 2025 का राशिफल
मेष
परिवार को समय देंगे। धन के मामले में दिन बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कोई अच्छा सौदा हो सकता है, जिससे धन लाभ होगा। माता को धन की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता मिलने से हर्ष होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।
वृष
मन में प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रेम रहेगा। प्रेम के मामले में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कार्य क्षेत्र में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
मिथुन
मानसिक तनाव रहने से निर्णय लेने में असुविधा होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम के बावजूद तकरार होगी। प्रेम के मामले में सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्तम उन्नति के योग बनेंगे।
कर्क
मानसिक तनाव अधिक होगा। खर्चे काफी होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति पर जोर पड़ेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी बड़े रोग की दस्तक हो सकती है। प्यार के मामले में सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।
सिंह
कार्यों में सफलता मिलेगी। मनचाही इच्छा की पूर्ति होने से मन खुश होगा। शिक्षा में रुकावट आएगी। संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी। प्यार के मामलों में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी को कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।
कन्या
भाग्य का सितारा चमकेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। यात्रा का मौका मिलेगा, जो सुखदायक होगी। आर्थिक लाभ भी देगी। पारिवारिक जीवन में अशांति रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों में परिजनों का विरोध हो सकता है।
तुला
किसी बड़े काम में रुकावट आने से मन परेशान हो सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। तकरार संभव है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
वृश्चिक
दांपत्य जीवन के लिए खुशी भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी रोमांटिक मूड में होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। उल्टे सीधे भोजन से स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी।
धनु
खर्च में बढ़ोतरी होगी। मन थोड़ा दुखी हो सकता है। पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य डांवाडोल रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
मकर
रोमांटिक मूड में नजर आएंगे। प्रियतम भी खुश रहेगा। यदि विवाहित हैं, तो दांपत्य जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। जीवनसाथी खुश रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र को बदलने का विचार कर सकते हैं।
कुंभ
परिवार में व्यस्तता रहेगी। माता से अच्छे संबंध रहेंगे। उन्हें सुख की प्राप्ति होगी। पिता भी बात सुनेंगे। उनका आशीर्वाद मिलेगा। मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित कोई बातचीत आगे बढ़ेगी।
मीन
यात्रा पर जाने में सुख की अनुभूति होगी। साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होने से कार्य में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। सहकर्मियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


