Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 7 दिसंबर, 2025 का राशिफल

मेष

प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धनलाभ होगा। निजी योजना को बल मिलेगा। भाग्य साथ है। सफलता कदम चूमेगी। रोमांस दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें।

वृष

दिन भागदौड़ भरा हो सकता है। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे होकर खूब मजे करेंगे। अधिक काम करने से बचें। पूर्ण आराम लें। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।

मिथुन

घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने का मौका है। प्रेम-जीवन में आशा की नई किरण आएगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क

पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें। कार्य सफल होगा। गलतफहमियों की वजह से जो रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, वह दूर हो सकते हैं। आहार पर नियंत्रण रखें।

सिंह

अकेलेपन का एहसास होगा। साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृध्दि होगीं। प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से संबंध अच्छा रहेगा। समस्या को हल कर सकते हैं।

कन्या

पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सामाजिक मेल-मिलाप व्यस्त रखेगा। आर्थिक योजना मैं लाभ मिलेगा। पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं।

तुला

अचानक सेहत बिगड़ सकती है। कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। टेंशन कम से कम लें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न कीजिएगा। दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक

गलतफहमी के कारण प्रियजनों से झगड़ा हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से सलाह ना लें। व्यापारी वर्ग पैसों के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें। दूर की यात्रा करने से बचें। व्यापारियों और नौकरीपैशा को आर्थिक लाभ होगा।

धनु

व्यापारिक यात्रा होगी। पारिवारिक असहयोग का सामना करना पड़ सकता है। अतीत से जुड़ा कोई शख्स संपर्क करेगा। आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय सावधानी बरतें। प्रतिस्पर्धियों पर विजयी बनेंगे।

मकर

व्यवहार में मधुरता आएगी। कृषि कार्यो में निवेश लाभ प्रदान कर सकता है। आय के क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर ना करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। दूसरों के मामलों में दखल ना दें।

कुंभ

पारिवारिक असहयोग से मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से धन लाभ की संभावना है। मध्याह्न के बाद मन प्रफुल्लित रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ नहीं करें।

मीन

शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। पारिवारिक धरातल मजबूत बनेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पढऩे-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। अपने साझीदारों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)