- Horoscope : 5 दिसंबर, 2025 का राशिफल
मेष
दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। पार्टनर को पूरा समय देंगे। मेहमानों के आने से घर में व्यस्तता का माहौल रहेगा। व्यक्तिगत काम अधूरे रहेंगे।
वृष
रोजगार में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है। दूसरों को बिन मांगी सलाह न दें। मन में नए विचार आ सकते हैं। नए मित्र बन सकते हैं।
मिथुन
धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। अचानक लाभ होने से खुशी होगी। मित्रों की राय को अनसुना नहीं करें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है।
कर्क
सहकर्मियों का सहयोग मिलने से निर्विघ्न कार्य संपन्न होंगे। व्यक्तिगत जान पहचान से लाभ होगा। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। मन में थोड़ी अशांति रह सकती है।
सिंह
योजनाबद्ध होकर कार्य करें। संपत्ति संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। कुछ मानसिक उलझनें हो सकती हैं। मित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी।
कन्या
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला
भविष्य को देखते हुए ऐसे काम करें जिससे समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक
दिन सुकून भरा रहेगा। मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय व्यतीत होगा। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। विवाद से दूर रहें। सेहत का ख्याल रखें।
धनु
सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलने के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन में सुखी रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें।
मकर
दिन की शुरुआत में सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। धन लाभ के योग हैं।
कुंभ
स्वास्थ्य नरम रहेगा। योजनाओं की पूर्ति में देरी हो सकती है। अचानक से धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें।
मीन
किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह पर चलें। काम में आसानी होगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


