Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 4 दिसंबर, 2025 का राशिफल

मेष

कोई नया दोस्त मिल सकता है, जो आपके जीवन में फायदेमंद बदलाव लाने वाला साबित होगा। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। दुष्ट व्यक्ति हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। किसी से वाद-विवाद नहीं करें। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे।

वृष

सितारे आपके पक्ष में है, आशा का दामन नहीं छोड़ें। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। कोई काम शुरू करने जा रहे हैं तो लोन की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। राजकीय सहयोग मिल सकता है। मन में सकारात्मक विचार बनाए रखें।

मिथुन

बात बोलने में ध्यान दें। खुद पर नियंत्रण रखें। पार्टनर से व्यवहार में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में अचानक विवाद हो सकता है। भावुक होने से बचें। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। संपत्ति को लेकर बड़े सौदे हो सकते हैं।

कर्क

कोई खास काम या आकर्षक योजना सारा दिन घेरे रहेगी। मन के अनुकूल यात्रा करें, लाभ मिलेगा। धन मिलने के आसार लग रहे हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति को ढूंढ रहे थे, उससे अचानक मुलाकात संभव है। रुका धन मिलेगा, प्रयास करें।

सिंह

खर्च ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। शिवजी को गंगाजल चढ़ाएं। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें। सफलता मिलेगी।

कन्या

सामाजिक संस्थाओं से सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों से भी मदद मिल सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के कार्य में लापरवाही न करें। विवाद से क्लेश होगा। धनहानि संभव है।

तुला

नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ का योग बन रहा। किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें। नये स्रोतों से उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है। आप मालामाल हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

वृश्चिक

बहुत महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। सफलता पाने के लिए औरों का मार्गदर्शन करना होगा। उन्हें उत्साहित भी करना होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व चिंता रहेंगे। पुराने रोग से राहत मिलेगी।

धनु

कामकाज ज्यादा हो सकता है। ज्यादातर कामों के नतीजे भी मिल सकते हैं। थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं। प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

मकर

प्रतिफल मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। विद्यार्थी को परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। परेशान ना हों। मेहनत से पढ़ाई करने वालों का परिणाम संतोषप्रद ही रहेंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

क्षेत्र में लोगों से संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। नए कॉन्ट्रेक्ट से भविष्य में बड़ा लाभ होगा। विदेशी एजेसियों और कंपनिया आपके बिजनेस नेटवर्क से जुड़ेंगी। किसी काम में मुश्किल आने पर अनुभवी जानकारों की सलाह लें।

मीन

चिंता छोड़कर आने वाले समय के लिए तैयारियों में लग जाएं। करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है। सावधान रहें। पढऩे में बच्‍चों का मन लगेगा। होमवर्क जल्दी से पूरा हो जाएगा। रिश्तों में मधुरता आयेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)