सरकारी हस्तक्षेप के बाद धान की कम कीमत पर बिक्री रुकी

झारखंड
Spread the love

गुमला। चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के किसान निजी खरीदारों द्वारा धान की कम कीमत तय किए जाने से परेशान थे। इस स्थिति पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया। चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने स्थानीय बाजारों एवं किरतोटोली इलाके का दौरा किया। किसानों से सीधा संवाद किया। उचित मूल्य पर धान बेचने की सलाह दी।

एसडीओ पूर्णिमा कुमारी ने किसानों को सूचित किया कि सरकार द्वारा संचालित लैंपस धान खरीद केंद्र 15 तारीख से शुरू हो जाएगा। सरकारी केंद्र पर धान का मूल्य ₹24.50 प्रति किलो निर्धारित किया गया है, जो निजी खरीदारों की तुलना में काफी अधिक है। इसके अतिरिक्त, सरकार की ओर से बोनस भी दिया जाएगा, जिससे किसानों की कुल आमदनी में और वृद्धि होगी।

बीडीओ ने भी किसानों को समझाया कि सरकारी खरीद केंद्र का उद्देश्य केवल किसानों को लाभ पहुंचाना है। सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। कई किसानों ने मौके पर ही बाजार में धान बेचने का अपना इरादा बदलते हुए अपनी उपज घर वापस ले जाने का फैसला लिया, ताकि वे 15 तारीख को लैंपस केंद्र खुलने के बाद उचित दर पर बिक्री कर सकें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK