लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध के खिलाफ सख्त अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत शामली जिले में वांछित गैंगस्टर फिरोज़ खान पर बड़ी कार्रवाई की गई है। ढोल नगाड़ों के साथ उसकी 30 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई है।
शामली पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर फिरोज़ खान की करीब ₹30 करोड़ की अवैध संपत्तियों को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट और अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया के तहत की गई।
प्रशासन के अनुसार, फिरोज़ खान लंबे समय से हत्या, रंगदारी, अवैध वसूली और संगठित अपराध जैसे गंभीर मामलों में वांछित है। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके द्वारा बनाई गई संपत्तियां अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थीं।
ये संपत्तियां जब्त
कीमती जमीनें
आवासीय और व्यावसायिक भवन
अन्य अचल संपत्तियां
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब्त की गई संपत्तियों या उनसे प्राप्त धनराशि का उपयोग गरीबों, जरूरतमंदों और जनकल्याणकारी योजनाओं में किया जाएगा। इससे आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को मजबूती मिलेगी।
इस कार्रवाई को योगी सरकार की “अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति” के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। माफिया व गैंगस्टरों की अवैध कमाई समाज के हित में लगाई जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


