रांची। झारखंड के लिए खुशखबरी है, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों को आईपीएस में प्रोन्नति दी है।
जबकि तीन अधिकारियों के नाम को चयनित सूची में प्रोविजिनली शामिल किया गया है। इन तीनों अधिकारियों को आपराधिक मामले में निर्दोष साबित होने और राज्य सरकार क्लीन चिट दिये जाने के बाद प्रोन्नति मिलेगी।
बताते चलें कि, प्रोन्नति से आईपीएस में नियुक्त करने के लिए 10 नवंबर को यूपीएससी की बैठक हुई थी। इसमें वर्ष 2022 और 2023 की रिक्तियों को भरने के लिए अधिकारियों के नाम पर विचार विमर्श हुआ।
यूपीएससी ने 8 दिसंबर को आईपीएस में प्रोन्नति के लिए अंतिम रूप से आठ नामों का चयन किया। इसमें से तीन अधिकारियों के नाम को सूची में प्रोविजिनली शामिल किया गया।
इन अधिकारियों में शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर और मुकेश कुमार महतो का नाम शामिल है। इन अधिकारियों को वास्तविक प्रोन्नित उस वक्त मिलेगी, जब उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों में निर्दोष साबित हो जाएं और राज्य सरकार Integrity Certificate दे।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन अधिकारियों के आईपीएस में प्रोन्नति मिली है, उसमें दीपक कुमार, मंजरूल होदा, राजेश कुमार, रौशन गुड़िया श्रीराम समद का नाम शामिल है।
दीपक कुमार को 2022 की वेकेंसी और शेष चारों को 2023 की वेकेंसी के मद्देनजर आईपीएस में नियुक्त किया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


