- उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने बताई समस्याएं
पलामू। उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा।
पब्लिक की बातों को सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने की बात कही।
जनता दरबार में हैदरनगर के पतरिया से आयी बुजुर्ग महिला ने डीसी को बताया कि उनके पति का देहांत हो गया है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण सरकार द्वारा दिया जा रहा राशन से ही उसका खाना-पीना चलता है।
उन्होंने कहा कि विगत दो माह से राशन डीलर द्वारा राशन नहीं दिया जा रहा। एमओ से इस संबंध में शिकायत करने के बावजूद राशन नहीं दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को त्वरित रूप से महिला को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद डीएसओ प्रीति किस्कू ने ऑनस्पॉट एमओ व संबंधित राशन डीलर को फोन कर कौशल्या देवी को राशन उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने तय समय पर राशन नहीं देने को लेकर उक्त डीलर को फटकार लगायी।
डीलर से कहा कि अगर कुछ तकनीकी अड़चन रहे, तब भी इस तरह का मामला दोबारा नहीं आये। यह सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके बाद डीएसओ ने उक्त महिला से कहा कि माता जी आप घर जाइये, घर जाते ही आपको राशन मिल जायेगा।
आज के जनता दरबार में विभिन्न आचार्यों ने अपने पदस्थापना को लेकर आवेदन दिया। सभी लोगों ने अपने-अपने विभिन्न निजी कारणों से डीसी से फरियाद किया।
किसी ने अपने बच्चे के बीमार रहने, अपने पति के बीमार रहने के कारणों को रेखांकित करते हुए अपने पदस्थापना घर के नज़दीक कराने को लेकर अनुरोध किया।
ज्ञातव्य है कि रैंडेमाइजेशन की प्रक्रिया से सहायक आचार्यों की पदस्थापना जिला स्तर से की गई है। उपरोक्त के अतिरिक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता रोकने, अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिये जाने, दाखिल खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा, कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


