विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश के आलोक में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा उत्सव का आयोजन जिला स्तर, प्रमंडल स्तर एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 19 दिसंबर को सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय में किया जाएगा। उक्त जानकारी बुधवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने दी।
श्री यादव ने बताया कि प्रमंडल स्तरीय आयोजन 22 दिसंबर और राज्य स्तरीय युवा उत्सव 26 और 27 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित है। जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर आयोजन के लिए पृथक-पृथक आयोजन समितियों का गठन किया जाएगा। समितियों की देखरेख में कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा।
युवा उत्सव के अंतर्गत जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला एवं भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी प्रमंडल स्तर पर, प्रमंडल स्तर के विजेता राज्य स्तर पर तथा राज्य स्तर के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए चयनित होंगे।
उपायुक्त ने कहा कि युवा उत्सव 2026 युवाओं की रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने का सशक्त मंच है। जिला प्रशासन इसके सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


