रांची। जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में चल रहे एनएसएस यूनिट ने लगभग 84 वंचित बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया। जिससे बच्चे स्कूल जाने के लिए और भी ज्यादा प्रेरित हो। इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा मामले और खेल निदेशक शेखर जमुवार थे। उन्होंने कहा कि बच्चों का नैतिक विकास उसके घर पड़ोस और शिक्षकों के द्वारा ही होता है।
स्कूल के प्राचार्य समरजीत जाना ने एनएसएस वॉलिंटियर्स को प्लस टू स्कूल के बाद भी एनएसएस के माध्यम से समाज में सेवा करते रहने को कहा। राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ बृजेश कुमार ने बच्चों को एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला।
जेवीएम स्कूल के एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम ऑफिसर शशांक कुमार सिन्हा ने वॉलिंटियर्स और वंचित बच्चों के बीच ईच वन टीच वन के तहत शिक्षा प्रदान करने की विधि का सराहना की।
इस अवसर पर स्कूल के उप प्राचार्य बीएन झा, श्रीमती अनुपम श्रीवास्तव, को-ऑर्डिनेटर सुष्मिता मिश्रा, सुषमा पांडे सहित बड़ी संख्या में वंचित बच्चों और एनएसएस वॉलिंटियर्स मौजूद रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


