तोरपा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में डालसा, खूंटी एवं सेवा वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए वस्त्र वितरण अभियान लगातार जारी है। इस क्रम में रविवार को तोरपा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों गुम्पीला और उनुकदा गांवों में जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया।
इस ठंड के मौसम में जब जरूरतमंद ठंड से जूझ रहे हैं, तब इस अभियान ने उनके जीवन में राहत और खुशी की किरण जगाई। वस्त्र पाकर कई जरूरतमंदों ने भावुक होकर कहा कि वे इन्हीं वस्त्रों को पहनकर क्रिसमस का त्योहार मनाएंगे। ठंड से परेशान लोगों को जब गर्म कपड़े मिले तो उनके चेहरों पर जो मुस्कान दिखी, वह इस मानवीय पहल की सफलता को दर्शाती है।
इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग डालसा की सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर के द्वारा की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सहायता सही लोगों तक पहुंचे और वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न हो।
वस्त्रों का संग्रहण एवं वितरण सेवा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस कार्य में सुमित कुमार एवं इलियास मुंडा का विशेष सहयोग रहा। सभी सदस्यों ने गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों की पहचान की। उन्हें सम्मानपूर्वक वस्त्र प्रदान किए।
वस्त्र दान व्यवहार न्यायालय, खूंटी परिवार और डीएवी स्कूल, खूंटी परिवार के द्वारा किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने डालसा और सेवा वेलफेयर सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना की। आयोजकों ने भी भविष्य में इसी तरह के जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


