नई दिल्ली। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ फाइल की गई सप्लीमेंट्री चार्जशीट को 24 जनवरी को विचार के लिए लिस्ट किया है। यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फाइल की गई है।
अदालत ने ईडी को आदेश दिया है कि वह नए चार्जशीट के साथ सम्बंधित सभी दस्तावेजों की “समेकित सूची” जमा करे। यह चार्जशीट मनी-लॉन्ड्रिंग के आरोप से जुड़ा है। संजय भंडारी नामक ब्रिटेन स्थित हथियार/डिफेंस डीलर से जुड़े सौदों की जांच के हिस्से में है।
ईडी का दावा है कि भंडारी के विदेश में कथित विदेशी संपत्तियों और शेल कंपनियों के जरिए जुड़े लेन-देन में वाड्रा की संलिप्तता है। इसमें लंदन की कुछ प्रॉपर्टी और विदेशी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन शामिल बताए जा रहे हैं।
बताया गया है कि श्री वाड्रा का बयान मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत जुलाई 2025 में ईडी ने दर्ज किया था। कोर्ट ने चार्जशीट पर सुनवाई के लिए 24 जनवरी 2026 की तारीख तय की है।
श्री वाड्रा और उनकी ओर से दलीलें आती रही हैं कि उन पर लगाए गए धन शोधन के आरोप “राजनीतिक प्रतिशोध” या “एजेंसियों का दुरुपयोग” है। इस मामले से पहले ईडी ने वाड्रा के खिलाफ अन्य मनी-लौन्ड्रिंग मामलों में भी चार्जशीट दाखिल की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


