जारी से लायी गई मिट्टी के साथ अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा निर्माण शुरू

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। जिला मुख्यालय में अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता वीर अल्बर्ट एक्का की नई प्रतिमा स्थापित को लेकर जिला प्रशासन ने सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। अल्बर्ट एक्का की पैतृक भूमि अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड मुख्यालय से पवित्र मिट्टी लाई गई। उसे प्रस्तावित नई प्रतिमा स्थल पर विधिपूर्वक पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ नींव में स्थापित किया गया।

मिट्टी उठाव का कार्य अंचल अधिकारी अल्बर्ट एक्का जारी की देखरेख में अल्बर्ट एक्का के सुपुत्र पंचायत प्रमुख एवं जारी प्रखंड स्थित चर्च के फादर द्वारा विधिपूर्वक सम्पन्न किया गया। तत्पश्चात गुमला में आयोजित कार्यक्रम में इस मिट्टी को पूजा एवं आराधना के साथ प्रतिमा स्थल पर स्थापित किया गया।

गुमला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, डीसीएलआर  राजीव कुमार, एसडीओ सदर राजीव नीरज, एसडीओ चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, भूतपूर्व सैनिक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाईक ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अल्बर्ट एक्का जारी के सम्मान में नई प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। यह आकार में पहले से बड़ी एवं अधिक भव्य होगी।

प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण भी कराया जा रहा है। प्रतिमा निर्माण कार्य 20 दिसंबर से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा। वीर अल्बर्ट एक्का की जन्मतिथि 27 दिसंबर, 2025 को इस प्रतिमा को सम्मानपूर्वक जिलेवासियों को समर्पित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK