- जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त दिनेश यादव ने समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई। उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। इस दौरान पीएम आवास योजना में फर्जी निकासी की शिकायत भी की गई।
जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई। यथाशीघ्र उनकी समस्याओं के निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
सदर प्रखंड के परिहारा निवासी सिकंदर राम ने अपने ही भाई के विरुद्ध फर्जी कागजात बनाकर जमीन हड़पने की शिकायत की है। उपायुक्त ने मामले के निष्पादन के लिए अंचल अधिकारी को निर्देशित किया।
मेराल प्रखंड के बौराहा निवासी प्रसाद यादव ने बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी के आरोप में लगाए गए जुर्माना की राशि में कमी करने का अनुरोध किया। उक्त मामले के निष्पादन के लिए कार्यपालक विद्युत अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मेराल प्रखंड के कन्हाई साव ने हुए धान अधिप्राप्ति की राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 5920 किलोग्राम धान का विक्रय उनके द्वारा किया गया था। इसकी दूसरी किस्त की राशि का अभी तक भुगतान नहीं की गई है। बकाया भुगतान के संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कांडी प्रखंड के घटहुआ कला निवासी इमामुद्दीन अंसारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभुक द्वारा फर्जी निकासी करने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि उनके ही गांव के कुछ लोगों द्वारा पूर्व से पक्का आवास होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किसी दूसरे का आवास निर्माण का फोटो जियो टैग करते हुए राशि की फर्जी निकासी की गई है, जो जांच का विषय है। उन्होंने सरकारी राशि के गबन की जांच करते हुए उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


