अनीता विद्यालय में क्रिसमस गैदरिंग धूमधाम से मनाई गई

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। अनीता विद्यालय में इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय ने संयुक्त रूप से क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु के जन्म का नाट्य रूपांतरण पेश किया।

मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। मौके पर संत अन्ना कॉन्वेंट कांके की सुपीरियर सिस्टर रूथ खलखो एवं प्राचार्या सिस्टर रजनी कंचन कुजूर ने क्रिसमस संदेश दिया।

प्राचार्या सिस्टर रजनी ने कहा क्रिसमस शांति का संदेश देता है। पवित्र शास्त्र में प्रभु यीशु को शांति का राजकुमार कहा गया है। प्रभु यीशु हमेशा अभिवादन के रूप में कहते थे कि शांति तुम्हारे साथ हो।

शांति के बिना किसी का अस्तित्व संभव नहीं है। यही वजह है कि क्रिसमस किसी एक देश या राष्ट्र में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है।

कार्यक्रम में सुपीरियर सिस्टर रूथ खलखो, प्राचार्या सिस्टर रजनी कंचन कुजूर, सिस्टर अग्नेस, सिस्टर सुषमा, सिस्टर अलका सहित इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK