अफरोज आलम
कांके। रांची जिले के कांके प्रखंड की कोकदोरो पंचायत के बालू गांव में लोकहित अधिकार पार्टी ने अत्यंत पिछड़े व दलित परिवारों के बीच कंबल बांटा। इसका नेतृत्व पार्टी की रांची जिला ग्रामीण शाखा अध्यक्ष अशोक राम ने किया।
विशिष्ट अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने सभी लाभुक बुजुर्गों व उपस्थित ग्रामीणों को सामाजिक न्याय और वंचित शोषित उपेक्षित वर्गों को राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कराने का संकल्प दिलाया।
मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा निःशुल्क लागू कराने, सामाजिक न्याय के लिए जाति जनगणना, खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति, शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के लिए गांव-गांव सदस्यता अभियान माध्यम से लोगों को जागरूक करना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद गुप्ता, रांची जिला पश्चिमी अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, महासचिव सूरज यादव, मीडिया प्रभारी अंशु ठाकुर, परमेश्वर प्रसाद, गणेश साहू, राहुल यादव, विनोद राम, राजेश राम, संदीप कुमार, बबलू राम, अरशद गुप्ता, होलिका मुंडा, नीतू ठाकुर, मीना कुमारी, सरिता देवी, नेहा ठाकुर, अनीता तिर्की, सविता देवी, पूनम देवी, सहिया देवंती देवी सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


