‘हिस्टीरिया: वॉर ऑफ डीजे’ में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया
रांची। बीआईटी, मेसरा के छात्र हृतम गोल्डार ने अंतर-महाविद्यालयीन सांस्कृतिक महोत्सव मूड इंडिगो-2025 में आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘हिस्टीरिया: वॉर ऑफ डीजे’ में प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। यह महोत्सव भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे ने आयोजित किया था।
मूड इंडिगो देशभर की श्रेष्ठ युवा प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है, जहां रचनात्मकता, कौशल और जुनून का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए प्रतिभाशाली छात्र डीजे कलाकारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौरान हृतम गोल्डार का प्रदर्शन अपनी उत्कृष्ट लय, तकनीकी कौशल और दर्शकों को पूरी तरह से जोड़ने की क्षमता के लिए विशेष रूप से सराहा गया।
यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए बल्कि संस्थान के सशक्त और सक्रिय संगीत क्लब ‘ध्वनि’ के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है, जिसके हृतम गोल्डार एक सक्रिय सदस्य हैं। उनकी यह सफलता क्लब की उस निरंतर मेहनत और समर्पण को दर्शाती है, जिसके माध्यम से विभिन्न संगीत विधाओं और मंचीय कलाओं में प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहा है।
संस्थान का यह दृढ़ विश्वास है कि यह उपलब्धि उभरते कलाकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उत्साहित करेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


