बीसीसीआई विजय मर्चेंट अंडर-16 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम घोषित

बिहार खेल देश
Spread the love

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई विजय मर्चेंट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के आगामी दो मैचों के लिए पंद्रह सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह मुकाबले ग्वालियर, मध्य प्रदेश में खेले जाएंगे। चयनित सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे कल सुबह दस बजे तक बीसीए कार्यालय में रिपोर्ट करें।

अरवल के यश राज को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। शिवहर के विवेक आनंद उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे। पटना के अभिनव सिन्हा, सिवान के अर्नव तिवारी, जमुई के नीशू निष्कर्ष यादव, औरंगाबाद के पियूष कुमार, भोजपुर के शिवांश पाण्डेय समस्तीपुर के स्वेताम कुमार को जगह मिली है।

विकेटकीपर की जिम्मेदारी जमुई के नीशू निष्कर्ष यादव और औरंगाबाद के पीयूष कुमार को दी गई है। टीम में भोजपुर के शिवांश पांडे, मधुबनी के उज्ज्वल राज, खगड़िया के अमन कुमार, नालंदा के अगस्त्य कुमार, गया के राजवीर रोहित शर्मा और समस्तीपुर के मनीदीप कुमार गयानी को भी शामिल किया गया है। कैमूर के अंश अरमान भी टीम का हिस्सा हैं।

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी और शारीरिक सहयोग प्रदान करने के लिए सपोर्ट स्टाफ की भी पुष्टि की गई है। प्रमोद कुमार को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। संजय कुमार सहायक कोच, चंदन कुमार एसएंडसी कोच, रवि गोस्वामी फिजियो और प्रभाकर कुमार टीम मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रैक्टिस कैंप में शामिल हुए बाकी खिलाड़ियों को स्टैंड बाय के रूप में रखा गया है। इससे टीम संयोजन में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किए जा सकेंगे। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से पूर्ण की गई, जिसे सलील अंकुोला ने स्वीकृति प्रदान की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK