सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्र आयुष ने झारखंड का किया प्रतिनिधित्व

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय के बी.टेक के छात्र आयुष सिन्हा का चयन झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए ‘नो योर लीडर’ कार्यक्रम में किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इसमें 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित 36 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन युवाओं का चयन मायभारत यूथ पार्लियामेंट पहल के माध्यम से किया गया था।

संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं से संवाद करते हुए नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार साझा किए।

‘नो योर लीडर’ कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर प्रदान करना और उनके भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं शासन व्यवस्था की समझ को सुदृढ़ करना है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK