रांची। पीएम श्री केवी सीआरपीएफ, रांची का वार्षिक खेलकूद उत्सव 5 दिसंबर को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी (सीआरपीएफ) नरेश शर्मा थे। अनुराग राणा (कमांडेंट) और अमरदीप मिश्रा (डीसी) भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
मार्च पास्ट, मशाल दौड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक वर्ग के बच्चों ने सदनानुसार रिले रेस, 100 मीटर रेस, बैलून रेस, चम्मच रस आदि खेलों में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने आशीर्वचन और विजेताओं को मेडल देकर उत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रिचा भारद्वाज एवं डॉ.प्रज्ञा मोहन ने किया।
सभी कार्यक्रम विद्यालय की प्रचार्या श्रीमती कुसुम कुमारी के मार्गदर्शन एवं विद्यालय के खेल शिक्षक याकूब टोपनो व सभी शिक्षकों की देखरेख में संपन्न हुआ।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ के 102 विद्यार्थियों ने रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2025 में भाग लिए। राष्ट्रीय खेल कूद समारोह के लिए 40 विद्यार्थी चयनित हुए। इनमें 1 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक प्राप्त किए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


