अमेरिका। सीरिया में अमेरिका ने ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक शुरू कर दिया है। इस दौरान आईएसआईएस के 70 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अमेरिका ने सीरिया में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया है, जिसका नाम “ऑपरेशन Hawkeye Strike” रखा गया है। यह अभियान सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के ठिकानों को निशाना बनाने के लिये शुरू किया गया है।
दरअसल, 13 दिसंबर, 2025 को सीरिया के पल्मायरा इलाक़े में एक हमले में दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी दुभाषिये की मौत हो गई थी। इसके बाद यह अभियान शुरू किया गया है।
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह सीधा बदला है, ताकि ISIS और उसके ठिकानों को कमजोर किया जाए। भविष्य में अमेरिकी सैनिकों तथा नागरिकों पर हमलों को रोका जा सके।
आईएसआईएस के शिविरों, हथियार डिपो और रसद केंद्रों को निशाना बनाने के लिए लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा जॉर्डन की वायुसेना ने भी कुछ मिशनों में समर्थन दिया।
ये है वीडियो
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


