अफरोज आलम
कांके। आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ने कांके के मनातू गांव में चेड़ी मनातू के 350 वृद्धों, विकलांगों व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। पत्रकारों को सम्मानित भी किया। इसकी अध्यक्षता समूह के अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार बैठा थे।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा, जिला परिषद सुषमा देवी, अधिवक्ता महेंद्र महतो, प्रोफेसर करमा कुमार, विधायक प्रतिनिधि विनोद साहू, प्रधान राजेश मुंडा, मुखिया पूनम देवी, उप मुखिया प्रतिमा देवी उपस्थित थे।
अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने कहा कि सर्दी के मौसम में वृद्धों, विकलांगों व जरूरतमंदों को ठंढ के प्रकोप से बचाने में मददगार होता है। ऐसे आयोजनों में सभी समाज के लोगों को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, सचिव संजय महतो, कार्यकारिणी सदस्य अजीत कुमार, आशीष होता, कुमार महतो, सुरेश महतो, रामप्रसाद महतो, अर्जुन महतो उर्फ बबलू, सोहराय महतो, गंभीर बड़ाइक, महावीर महतो, प्रेम किशोर महतो, कौशल किशोर महतो, अजय महतो, फुलेश्वर महतो, दिलीप महतो, पंकज महतो, झब्बूलाल महतो, दीपक महतो, बरजू महतो की भूमिका रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


