स्कूल वाहन जांच अभियान के तहत कार्रवाई, एक गाड़ी जब्त

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। उपायुक्त के निर्देश पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन वाहन जांच अभियान 4 दिसंबर, 2025 को भी जारी रहा। यह कार्रवाई संत चार्ल्स पब्लिक स्कूल के पास की गई। इसमें जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटर यान निरीक्षक मौजूद रहे।

अभियान के दौरान परिवहन नियमों के उल्लंघन के चलते एक वाहन को जब्त कर लिया गया। कई वाहन चालकों और अभिभावकों को कड़ी चेतावनी दी गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों का लाइसेंस रद्द होगा।

जांच अभियान के दौरान सबसे बड़ी सख्ती सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर बरती गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्कूल आए उन सभी अभिभावकों पर तुरंत कार्रवाई की, जो अपने बच्चों को लेने या छोड़ने बिना हेलमेट पहने आए थे। इन सभी परिजनों का ऑनलाइन चालान किया गया।

जांच में यह पाया गया कि कई गाड़ियां अभी भी प्राइवेट नंबर प्लेट (सफेद नंबर) पर बच्चों को ढोकर व्यावसायिक परिचालन कर रही हैं, जो कि अवैध है।

डीटीओ ने ऐसे सभी वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कमर्शियल नंबर (पीला नंबर प्लेट) लगवाने के लिए अगले माह तक का समय दिया है। स्पष्ट किया गया है कि यदि इस समय सीमा के अंदर वाहनों को कमर्शियल श्रेणी में नहीं बदला गया तो अगले जांच अभियान में उन पर कड़ा जुर्माना लगाया जाएगा। नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान गुमला के अन्य स्कूलों तक भी बढ़ाया जा रहा है। जांच क्रम में संत पैट्रिक और संत इग्नेशियस स्कूल के बच्चों को ढोने वाली गाड़ियों की भी लिस्टिंग (सूचीकरण) की जा रही है। जांच से भागने वाले वाहन चालकों को पकड़ने के लिए भी प्रशासन कमर कस कर रणनीति के तहत कार्य कर रहा है।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्कूलों से कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि बच्चों को लेकर चलने वाली सभी गाड़ियां लाइसेंस, बीमा, परमिट, फिटनेस जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही चलें अन्यथा स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK