गणपत लाल चौरसिया
गुमला। कार में शादी का स्टिकर लगा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर इसकी तलाशी ली। इसके बाद इसमें सवार युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को जेल भे दिया। यह मामला झारखंड के गुमला जिले का है।
एसडीपीओ सुदेश प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बिशनपुर में एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसकी बाजार कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए आंकी जा रही है।
गिरफ्तार लोगों में डीएसपी रोड निवासी 22 वर्षीय शिवा कुमार साहू, राजा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय रोजामत अंसारी, मुरली बगीचा निवासी 22 वर्षीय दीपक चिक बड़ाईक और कोरबा, छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय वर्षा रानी भगत शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर और न्यायिक हिरासत में लेते हुए गुमला जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने उक्त आरोपियों के पास से ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा चार मोबाइल फोन, 61 हजार रुपए नकद और कार जब्त की है। एसडीपीओ ने बताया कि ये सभी डाल्टेनगंज से ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला आ रहे थे। उक्त कार में शादी का स्टिकर लगाकर गुमला आ रहे थे, ताकि पुलिस को उनपर शक नहीं हो।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


