रांची। चौंकाने वाली खबर राजधानी रांची के इटकी से सामने आई है, जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज की गई है।
यह शिकायत राजधानी पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक महिला डॉक्टर का हिजाब कथित रूप से हटाने के मामले से संबंधित है। यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुर्तजा आलम नाम के व्यक्ति ने कराई है।
थाने में दर्ज शिकायत में कहा गया है, कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान हिजाब खींचा जाना अब सार्वजनिक डोमेन का विषय बन चुका है।
शिकायतकर्ता ने सीएम के इस कृत्य को आपत्तिजनक बताते हुए कहा है कि धार्मिक परिधान के साथ सार्वजनिक मंच पर किया गया ऐसा व्यवहार न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि महिला की गरिमा, लज्जा और शारीरिक स्वायत्तता पर प्रत्यक्ष आघात करना है।
लिखित शिकायत में पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। यह पूरा मामला बीते सोमवार का है, जब सीएम नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे थे।
सीएम ने महिला डॉक्टर नुसरत को पहले तो नियुक्ति पत्र दिया। इसके बाद वह महिला डॉक्टर को देखने लगे। महिला ने भी सीएम को देखकर मुस्कुराया।
सीएम ने महिला डॉक्टर के हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा, ये क्या है जी, महिला डॉक्टर ने जवाब दिया, हिजाब है सर।
इसके बाद सीएम ने कहा, हटाइए इसे। रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इसके बाद खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया।
यह घटना सार्वजनिक मंच पर हुई थी, जिसके बाद अब इस पर विवाद खड़ा हो गया है और कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


